17 members
108 members
184 members
145 members
Added by gautam pandey

Posted on July 8, 2009 at 5:09pm — 3 Comments
Posted on October 27, 2008 at 10:05am — 2 Comments

Posted on October 25, 2008 at 6:35pm — 4 Comments

Posted on September 17, 2008 at 11:37am — 7 Comments

Posted on September 8, 2008 at 11:20am —
184 members
145 members
108 members
81 members
© 2009 Created by Earth Matters Foundation on Ning. Create Your Own Social Network
Comment Wall (263 comments)
You need to be a member of Earth Matters to add comments!
Join this social network
क्या है जल जनित बीमारियां: पॉलीथिन पैक पानी के साथ-साथ 5 से 8 रुपए में मिलने वाला बोतल बंद पानी की शुद्धता की कसौटी पर कोई परीक्षण नहीं किया जाता। यह पानी बिना शुद्धता की जांच किए यूं ही पॉलीथिन में पैक कर भेज दिया जाता है। चोरी-छिपे पैसे कमाने के चक्कर में आकर कुछ लोग इस पानी को मार्केट में बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलावाड़ कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डाक्टर अनिल गोयल ने बताया कि डायरिया, टाइफाइड और पीलिया, हैजा, हैपेटाइटिस जैसी खतरनाक जल जनित बीमारियां होती हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह पानी धीरे-धीरे हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों पर असर डालता है। यह हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर निर्भर करता है कि हम कितने दिनों के भीतर ऐसे पानी को पीने के बाद बीमारियों की गिरफ्त में आते हैं। जिस व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है वह काफी दिनों तक इस पानी केप्रयोग के बाद भी स्वस्थ रहता है। लेकिन जिसके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता ठीक नहीं होती उस व्यक्ति के लिए यह पानी जहर का काम करता है।
मध्यम वर्गीय लोग ज्यादा हो रहे है शिकार: एक अनुमान के तहत मध्यम वर्गीय लोग सस्ते पानी के झांसे में आकर प्लास्टिक की पॉलीथिन में पैक पानी की खरीदारी अधिक करते हैं और इस पानी के प्रयोग के बाद कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
क्या कहते है अधिकारी: बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का दावा करने वाला स्वास्थ्य विभाग भी इस समस्या को लेकर आंखे मूंदे हुए है। बादशाह खान अस्पताल परिसर के आस-पास इस पानी की बिक्री सबसे अधिक होती है। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि अस्पताल के चिकित्सकों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अस्पताल में रोज हजारों लोग आते-जाते हैं और प्यास लगने पर वे सीधे इस पानी को खरीदते है, लेकिन इसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ही कहेंगे कि उनका ध्यान कभी भी इस ओर नहीं गया। सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन अगर ऐसा है तो वे इसके प्रति जरूर कार्रवाई करेंगे और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सेहत के लिए सस्ता पानी पड़ सकता है महंगा
एक रुपए में पॉलीथीन में पैक पानी की पैंकिग पर कहीं भी शुद्धता का प्रमाण आईएसआई हॉल मार्क नहीं होता। न ही उस पर पानी के पोषक तत्वों की संख्या लिखित में उल्लेख होती है। कुछ लालची लोग पैसे कमाने के चक्कर में पानी को पैककरके मार्केट में बेच रहे हैं और सस्ता होने व हर जगह पर उपलब्ध होने के कारण लोग इस जानलेवा पानी की खरीददारी भी बड़े पैमाने पर करते हैं। लेकिन यह सस्ता पानी लोगों की सेहत के नजरिए से काफी मंहगा साबित हो रहा है।
View All Comments